कलियर में UP सिंचाई विभाग की जमीन पर चला योगी का बुलडोजर, अवैध रास्ते ध्वस्त


कलियर में UP सिंचाई विभाग की जमीन पर चला योगी का बुलडोजर, अवैध रास्ते ध्वस्त

रुड़की, 3 सितंबर। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग, कलियर-रुड़की की टीम ने आज अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की है।

कलियर में कांवड़ पटरी मार्ग पर विभाग की जमीन पर बगीचा फार्म के बाहर प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाकर पक्का रास्ता बना लिया गया था। जिसे आज विभाग की टीम ने ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा बाजूहेड़ी में भी बनाया गया कच्चा रास्ता हटा दिया गया।

कार्रवाई के दौरान कॉलोनाइजर और उसके ठेकेदार ने टीम के साथ बदतमीजी की और मुकदमा करने व देख लेने की धमकी दी। टीम में जिलेदार अजय शर्मा और सींचपाल मौजूद थे।

विभाग का कहना है कि सिंचाई विभाग की जमीन पर किसी भी तरह का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *