सिडकुल में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की हालत नाजुक

मनोज ठाकुर


सिडकुल में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की हालत नाजुक

तीन दिन हो गया अभी तब कार स्वार आरोपी गिरफ्त से बाहर

हरिद्वार, 3 सितंबर। सिडकुल थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां तेज रफ्तार कार ने दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। आरोप है कि पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है, जबकि घायल व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है।

मामला 01 सितंबर की सुबह का है। शिकायती पत्र के अनुसार नीरज सिंह के पिता महेंद्र सिंह भंडारी अपने मित्र पवन त्यागी के साथ रूड़की से ड्यूटी कर स्कूटी से लौट रहे थे। V. Moore कंपनी व Grid कंपनी के पास तेज रफ्तार कार UK08 BE 2400 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। आसपास के लोगों ने कार रोकने का प्रयास भी किया।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित के अनुसार महेंद्र सिंह भंडारी का कंधा बुरी तरह फ्रैक्चर हो गया है, जबकि पवन त्यागी के सिर में गंभीर चोट आई है। गंभीर स्थिति के चलते उन्हें मेट्रो हॉस्पिटल से एम्स ऋषिकेश/रमेश रेफर किया गया, जहां उन्हें ICU में रखा गया है, उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पीड़ित परिवार ने श्रीमान थाना अध्यक्ष सिडकुल को शिकायती पत्र देकर कार नंबर UK08 BE 2400 के खिलाफ हिट एंड रन का केस दर्ज करने की मांग की है।

पुत्री – नीरज सिंह, मो. 95488 65458

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *