GDP के दमदार आंकड़ों के बाद GST कलेक्शन में 14.8% का उछाल, अगस्त में ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा


GDP के दमदार आंकड़ों के बाद GST कलेक्शन में 14.8% का उछाल, अगस्त में ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा

नई दिल्ली। मजबूत अर्थव्यवस्था के संकेत के बीच अगस्त 2026 में सकल GST संग्रह 14.8% बढ़कर ₹1.99 लाख करोड़ पहुंच गया। शुद्ध GST संग्रह ₹1.68 लाख करोड़ रहा, जबकि घरेलू GST राजस्व में 9.3% की वृद्धि दर्ज की गई।

GST कलेक्शन – शुरुआत से अब तक
1 जुलाई 2017 को GST लागू होने के बाद से भारत का वार्षिक सकल GST संग्रह लगातार बढ़ा है –

  • 2017-18: ₹7.40 लाख करोड़
  • 2018-19: ₹11.77 लाख करोड़
  • 2019-20: ₹12.22 लाख करोड़
  • 2020-21: ₹11.37 लाख करोड़
  • 2021-22: ₹14.88 लाख करोड़
  • 2022-23: ₹18.08 लाख करोड़
  • 2023-24: ₹20.18 लाख करोड़
  • 2024-25: ₹22.09 लाख करोड़
  • 2025-26: ₹22.27 लाख करोड़

₹7.40 लाख करोड़ से बढ़कर ₹22.27 लाख करोड़, यानी GST संग्रह लगभग 3 गुना हो गया। GST ने कर अनुपालन, डिजिटलीकरण और औपचारिक अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है।

विकास के नए दौर में भारतीय अर्थव्यवस्था

  • जी20 की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में भारत शामिल
  • पहली तिमाही में GDP वृद्धि 7.8%
  • वाहन बिक्री लगभग 2.9 करोड़, अब तक की सबसे अधिक
  • ग्रामीण क्षेत्रों में वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री वृद्धि शहरी क्षेत्रों से आगे
  • विनिर्माण PMI 59.3, मजबूत गतिविधि का संकेत
  • विदेशी मुद्रा भंडार लगभग 726 अरब डॉलर
  • सेंसेक्स लगभग 86,100 के रिकॉर्ड स्तर पर

लगभग ₹2 लाख करोड़ का GST संग्रह मजबूत मांग, बेहतर टैक्स अनुपालन और तेज आर्थिक गतिविधियों का संकेत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *