असम में बिना पहली पत्नी को तलाक दिए ही दूसरी शादी करने वाले सरकारी कर्मचारियों पर तगड़ी चोट लगेगी।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि जो कर्मचारी ऐसा करेंगे। उनकी सैलरी में 20% की कटौती हो सकती है।
मुख्यमंत्री के निर्णय के अनुसार असम सरकार उन कर्मचारियों की सैलरी में 20% की कटौती करेगा जो बिना तलाक के पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी करेंगे।
सोमवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य सरकार उन सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने जा रही है जो बिना कानूनी तलाक लिए अपनी पहली पत्नी को छोड़ देते हैं और बाद में दूसरी शादी कर लेते हैं।

