प्रधानमंत्री के लाल किला भाषण पर सोशल मीडिया में बहस तेज, विपक्ष ने उठाए सवाल


विपक्ष द्वारा मान्य प्रधानमंत्री जी के द्वारा लाल किले से दिए गए बयान को राजनीतिक वाला बयान बताया देश के विकास का रोड मैप प्रधानमंत्री जी नहीं बता पाए विपक्ष

नई दिल्ली। 16 अगस्त 2026
प्रधानमंत्री के लाल किला भाषण पर सोशल मीडिया में बहस तेज, विपक्ष ने उठाए सवाल

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री जी के संबोधन के बाद सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है।

प्रधानमंत्री ने अपने लगभग 90 मिनट के भाषण में देश की उपलब्धियों, आत्मनिर्भर भारत, नारी शक्ति और युवा रोजगार जैसे मुद्दों पर विस्तार से बात की। भाषण के तुरंत बाद भाषण के कुछ अंशों के क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गए।

विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री के भाषण को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार को जनता के वास्तविक मुद्दों पर जवाब देना चाहिए। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि प्रधानमंत्री के इस भाषण से विपक्ष को सरकार को घेरने का नया अवसर मिला है। विपक्ष द्वारा लगातार माननीय प्रधानमंत्री जी के भाषण को ट्रोल किया जा रहा है विपक्ष का कहना है कि प्रधानमंत्री की लाल किले से राजनीतिक भाषण दे रहे हैं जो कि नहीं होना चाहिए

वहीं सत्ताधारी दल के कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग की निंदा की और इसे प्रधानमंत्री पद की गरिमा के खिलाफ बताया।

मान्य प्रधानमंत्री द्वारा इलेक्ट्रिकल वाहनों की तुलना 2009-10 से की गई है जबकि आज का समय AI का है उसे और भी ध्यान देना चाहिए आप अपनी तुलना चीन से कीजिए आज चीन कहां जा रहा है और हम कहां पर हैं इस पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए आपके द्वारा दिया गया बयान मात्र राजनीति को दर्शाता है जो कि नहीं होना चाहिए आप देश के प्रधानमंत्री हैं और लाल किले से देश का रोड मैप तैयार करना चाहिए सभी दलों को साथ लेकर चलना चाहिए इस विषय पर चर्चा होनी चाहिए ताकि विश्व को पता कर चल सके भारत विश्व गुरु है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *