उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में 18 नए गुरुकुलम आयुर्वेद कॉलेज स्थापित करने जा रही है। इनमें 5 सरकारी और 13 पीपीपी (PPP) मॉडल पर आधारित होंगे, जो केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध रहेंगे।
इस पहल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि कक्षा 10वीं पास छात्र बिना नीट (NEET) परीक्षा दिए इन कॉलेजों में प्रवेश ले सकेंगे।
साढ़े सात साल के इस विशेष पाठ्यक्रम में छात्रों को संस्कृत, वेद, दर्शन और आयुर्वेद चिकित्सा विज्ञान में निपुण बनाया जाएगा। 10वीं के बाद सीधे संस्कृत ग्रंथों से मूल शिक्षा मिलने से छात्रों को अनुवाद पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
इन गुरुकुलों में सामान्य आयुर्वेद कॉलेजों की तरह आधुनिक अस्पताल, लैब और विशेषज्ञ शिक्षक उपलब्ध होंगे। इस योजना कोNCISM (भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग) ने मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार ने पीपीपी मॉडल के तहत निजी क्षेत्र को आमंत्रित करने का शासनादेश भी जारी कर दिया है

