सावन मास में जहां पर हरिद्वार में शिव भक्तों की भीड़ लगी हुई है वहां पर स्थानीय मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भक्ति से मंदिरों मे चहल पहल नजर आ रही है.


सावन मास में गुप्तेश्वर महादेव मंदिर, शिवलोक में विशेष पूजा एवं सायंकालीन आरती का आयोजन

हरिद्वार। पवित्र सावन मास में हरिद्वार के शिवलोक स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। मंदिर के पुजारी महादेव भट्ट के द्वारा प्रतिदिन विशेष पूजा एवं सायंकालीन आरती का आयोजन विधि-विधान से किया जा रहा है।

सावन के इस पावन अवसर पर शिवलोक कॉलोनी की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। महिलाओं ने सनातन पद्धति से पूजन-अर्चन कर धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर शिवलोक की सभी महिला भक्तों ने सामूहिक रूप से पूजा में प्रतिभाग कर भगवान भोलेनाथ से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और शिव भजनों से पूरा क्षेत्र शिवमय हो रहा है।

निवेदक:
गुप्तेश्वर महादेव मंदिर प्रबंधन समिति
शिवलोक, हरिद्वार


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *