कावड़ मेला 2026 में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के उत्तरी खंड गंग नहर के अधिशासी अभियंता के द्वारा शिव भक्तों के लिए भाेजन एवं मेडिकल सुविधा प्रदान की जा रही है.

उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग उत्तरी खंड गंग नहर हरिद्वार के द्वारा शिव भक्तों के लिए जलपान एवं मेडिकल सुविधा पिछले 4 दिन से शिव भक्तों को दी जा रही है जिससे कि शिव भक्ति भाेजन का आनंद ले रहे है और उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिकारी और उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी जी एवं सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव जी की तारीफ कर रहे हैं.

उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के द्वारा बरसात सीजन में गंगा जी का जलस्तर बढ़ता है जिससे कि शिव भक्तों को कोई समस्या ना उसके लिए विशेष व्यवस्था उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा की जा रही है समय-समय पर गंगा जी में जलस्तर छोड़ा जा रहा है.

1. बाढ़ प्रबंधन और बैराज संचालन

  • गंगा के बढ़े जलस्तर के बीच भीमगोड़ा बैराज का सफल एवं सुरक्षित संचालन किया जा रहा है
  • लगातार निगरानी करके नियंत्रित जल संचालन किया जा रहा है ताकि हर की पौड़ी समेत सभी प्रमुख घाटों पर स्नान हेतु पानी की व्यवस्था बनी रहे

2. घाटों पर विशेष व्यवस्था

  • वी०आई०पी० घाट व ओम सिग्नेचर ब्रिज घाट पर साफ-सफाई, सुरक्षित स्नान और जान-माल की सुरक्षा के लिए विभागीय कर्मचारियों व स्वयंसेवकों की तैनाती
  • अन्य घाटों पर भी आवश्यकतानुसार स्नान हेतु जल व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है
  • ओम गंगा घाट पर भी शिव भक्तों के लिए स्नान की विशेष सुविधा उत्तर प्रदेश के द्वारा की जा रही है

3. कांवड़ियों के लिए सेवा शिविर

  • मायापुर एस्केप चैनल के समीप सेवा शिविर में उच्च सात्विक भोजन, पेयजल और आवश्यक सुविधाएं
  • शिविर में मेडिकल कैंप भी लगाया गया है जहां बेसिक और प्राथमिक चिकित्सा सुविधा मिल रही है
  • शिव भक्तों के लिए स्नान की सुविधा ओम गंगा घाट पर सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश के द्वारा की जा रही है

4. किसके मार्गदर्शन में

  • माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्रदेव सिंह की प्रेरणा से
  • श्री विकास त्यागी, अधिशासी अभियन्ता, उत्तरी खण्ड गंगा नहर, रुड़की के मार्गदर्शन में ये सभी व्यवस्थाएं की गई हैं

संक्षेप में

गंगा नहर विभाग एक तरफ बाढ़ प्रबंधन और बैराज का सुरक्षित संचालन कर रहा है, तो दूसरी तरफ कांवड़ियों की सेवा के लिए भोजन, पानी, मेडिकल और घाटों पर सुरक्षा की व्यवस्था भी संभाल रहा है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग उत्तरी खंड गंग नहर के समस्त स्टाफ एवं परिवार के सदस्यों के द्वारा शिव भक्तों की सेवा की जा रही है जिसमें सहायक अभियंता अनुज बंसल अवर अभियंता के के सैनी अतुल कुमार समाजसेवी राजीव त्यागी एवं पूरा स्टाफ दिन-रात मेहनत का शिव भक्तों कर सेवा कर रहे है./

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *