🚨 सरसावा। ब्रेकिंग 🚨
ड्यूटी के साथ निभाया इंसानियत का धर्म, सरसावा पुलिस का दिखा मानवीय चेहरा
कावड़ यात्रा के दौरान उस समय मानवीय संवेदनाओं की मिसाल देखने को मिली, जब चंडीगढ़ निवासी कावड़िया करण लंबी पैदल यात्रा के दौरान अचानक चक्कर आने से कावड़ मार्ग पर गिर पड़ा। जानकारी के अनुसार, लगातार यात्रा करने के कारण उसने काफी समय से न तो भोजन किया था और न ही पर्याप्त पानी पिया था, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।
इसी दौरान थाना प्रभारी सरसावा प्रवेश कुमार शर्मा रात में कावड़ मार्ग पर पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। उन्होंने तुरंत रुककर कावड़िये की हालत जानी और उसे पानी व भोजन उपलब्ध कराया। प्राथमिक देखभाल के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर ठहराने की व्यवस्था भी कराई, जिससे उसकी तबीयत में सुधार हुआ।
इस मानवीय पहल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सरसावा पुलिस केवल कानून-व्यवस्था ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की सेवा और इंसानियत का धर्म निभाने में भी सबसे आगे है।

