मसूर एक्टर श्वेता मेहरा के द्वारा गांव की सड़क के लिए प्रधान से लेकर मुख्यमंत्री तक लगाई गुहार

जब हमने गांव की सड़क का मुद्दा उठाना शुरू किया, तो सबसे पहले सोशल मीडिया को अपना माध्यम बनाया। इस अभियान के दौरान कई यूट्यूबर्स भी गांव आए और गांव के लोग बड़ी संख्या में हमारे साथ जुड़ते गए।
हमने उस समय के ग्राम प्रधान से भी कई बार बात करने की कोशिश की। इसके बाद हम विधायक जी से मिले, जो आज भी उसी क्षेत्र के विधायक हैं। फिर हमने उस समय की जिला अधिकारी (डीएम) से मुलाकात की और उन्हें सड़क की समस्या से अवगत कराया। हालांकि वर्तमान में जिले के डीएम बदल चुके हैं।

इसके बाद हमने मुख्यमंत्री जी से भी इस विषय पर मुलाकात की। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री जी की धर्मपत्नी से भी इस मुद्दे पर चर्चा की और मुख्यमंत्री जी से भी दो-तीन बार मिलकर गांव की सड़क की समस्या उनके सामने रखी।

इस पूरे अभियान के दौरान हम लगातार जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और उस समय सक्रिय सभी कार्यकर्ताओं से मिलते रहे। जहां भी हमें अवसर मिला, चाहे किसी कार्यक्रम में हो या किसी शो के दौरान, हमने हर व्यक्ति के सामने अपने गांव की सड़क का मुद्दा पूरी मजबूती से रखा और उसके समाधान की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *