मेरठ में फर्जी पुलिस चौकी वाला DSP सौम्या अस्थाना का खास, DSP का कार्यक्षेत्र बदलने से पकड़ा गया फर्जीवाड़ा, फोन पर लड़की बनकर लोगों को फंसाते थे!

मेरठ में फर्जी पुलिस चौकी वाला DSP सौम्या अस्थाना का खास, DSP का कार्यक्षेत्र बदलने से पकड़ा गया फर्जीवाड़ा, फोन पर लड़की बनकर लोगों को फंसाते थे!

फर्जी पुलिस चौकी चलाने वाले का डीएसपी के साथ था उठना बैठना, बर्थडे केक काटते हुए एक वीडियों वायरल हुआ है, बताया जा रहा है ये फर्जी पुलिस चौकी डीएसपी मैडम के ही छेत्र में चल रही थी।

दरअसल, मेरठ में थाने से सिर्फ 3 किमी की दूरी पर फर्जी पुलिस चौकी चलाकर लोगों को ब्लैकमेल किया जाता था। पुलिस ने गैंग के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 अभी फरार हैं।
गैंग से जुड़े लोग पहले लड़की बनकर लोगों से अश्लील चैट और बातें करते थे। इसके बाद उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी देते थे। फिर फर्जी पुलिस चौकी में बुलाकर उनसे रुपए वसूले जाते थे। एक युवक की शिकायत के बाद पुलिस ने शनिवार सुबह 11:30 बजे छापेमारी की। कमरे में फर्जी पुलिस चौकी का पूरा सेटअप मिला।
हालांकि, एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले का कहना है कि फर्जी पुलिस चौकी चलाने की बात सही नहीं है। आरोपी पहले प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे, लेकिन नुकसान होने के बाद जल्दी पैसा कमाने के लिए हनी ट्रैप का तरीका अपनाया। अगर कोई व्यक्ति आसानी से उनके झांसे में नहीं आता था, तो वो खुद को पुलिसकर्मी बताकर उसे डराते थे। इसके बाद उससे रुपए वसूलते थे। मामला ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र का है।
आरोपी खुद ही लड़की बनकर युवकों से बात करते थे। पहले दोस्ती करते, फिर अश्लील बातें कर उन्हें अपने जाल में फंसा लेते थे। इसके बाद फर्जी शिकायत तैयार कर उन्हें डराते थे। फिर मुकदमे और जेल भेजने की धमकी देकर पुलिस चौकी बुलाते थे। वहां खुद को इंस्पेक्टर और दरोगा बताकर दबाव बनाते और रुपए वसूले जाते थे।

शनिवार सुबह 11:30 बजे पुलिस ने बताए गए ठिकाने पर छापेमारी की। यहां कमरे के अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। बिल्कुल असली पुलिस चौकी जैसा माहौल बनाया गया था।
कमरे में चौकी प्रभारी के बैठने जैसी व्यवस्था थी। टेबल-कुर्सी रखी थी। इसके पीछे महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीरें लगी थीं। मौके पर मौजूद 2 नकली पुलिसवालों को गिरफ्तार कर लिया गया।
तलाशी के दौरान पुलिस को मौके से वर्दी और चौकी में इस्तेमाल होने वाला सामान मिला। पूछताछ में पता चला कि आरोपी खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों को डराते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *