मनोज ठाकुर
सावन के पहले सोमवार हरिद्वार में उमड़ा शिव भक्तों का सैलाब
सावन मास के पहले सोमवार को हरिद्वार के सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखने को मिली। खासकर बिलेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं।
प्रशासन और मंदिर समिति की व्यवस्था
जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं को कोई समस्या ना हो इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। जगह-जगह पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद नजर आए।
वहीं बिलेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी सतीश वन जी के द्वारा भी मंदिर में पूर्ण व्यवस्था की गई है। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुगम दर्शन और सुरक्षा के लिए स्वयं व्यवस्थाएं संभालीं। पुजारी जी ने मंदिर के धार्मिक महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
शहर भर का हाल
प्रथम सोमवार होने के कारण हर मंदिर में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। हरिद्वार जिला प्रशासन पूरे शहर पर लगातार नजर बनाए हुए है ताकि कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो।
हर-हर महादेव 🙏

