स्पेन ने अफ्रीका में उत्तरी अफ्रीका के अपने इलाके सेउटा में आए प्रवासी संकट के बाद सेना को तैनात कर दिया है

स्पेन ने अफ्रीका में उत्तरी अफ्रीका के अपने इलाके सेउटा में आए प्रवासी संकट के बाद सेना को तैनात कर दिया है।

यह कदम तब उठाया गया है, जब मोरक्को से हजारों की संख्या में अवैध प्रवासी समुद्री और जमीन के रास्ते इलाके में घुस आए हैं।

सेउटा उत्तरी अफ्रीका में मोरक्को से सटा छोटा सा स्पेनिश इलाका है जो मुख्य भूमि स्पेन से समुद्र के चलते कटा हुआ है।

स्पेन के सरकारी टीवी ने बताया कि गुरुवार को करीब 2000 से 3000 लोग सेउटा में दाखिल हुए।

इसके पहले सेउटा प्रशासन ने बताया था कि पिछले 10 दिनों में लगभग 1500-2000 लोग अंदर आ चुके हैं। कुछ प्रवासी सेउटा में घुसने के बाद ‘विवा एस्पाना’ (स्पेन जिंदाबाद) के नारे लगा रहे थे।

ऑनलाइन कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें सैकडों प्रवासी जमीनी सीमा पर बने गेट को तोड़कर शहर की ओर भागते हुए दिखाई दिए। वहीं, बड़ी संख्या में प्रवासी मोरक्को की तरफ से समुद्र के रास्ते तैरते हुए या इनर ट्यूब पर बहकर स्पेनिश इलाके की तरफ आते दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *