गुरु पूर्णिमा पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल अपनी पत्नी गीता शर्मा के साथ गोवर्धन परिक्रमा क्षेत्र पहुंचे थे। एक बार फिर यहां उनकी पत्नी की आस्था से जुड़ाव चर्चा का विषय बना हुआ है।
दरअसल, सीएम शर्मा की पत्नी गीता शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है, जिसमें वे साधु- संतों के झूठी पत्तलों को उठाकर कचरा पात्र में डाल रही है। गीता शर्मा की सादगी और विनम्रता की लोग सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं।
सूबे के सीएम भजनलाल शर्मा की पत्नी की धार्मिक कार्यक्रमों में खास आस्था देखने को मिलती है।
ऐसे सीएम भजनलाल शर्मा की कई तस्वीरें हैं जहां वो अपने पत्नी के साथ धार्मिक कार्यक्रमों में दिखाई देते हैं।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पत्नी गीता शर्मा की गोवर्धन क्षेत्र और बृजधाम में अटूट आस्था है।
वे कई बार पूंछरी का लौठा, जतीपुरा और गोवर्धन परिक्रमा करने आ चुकी है।
यहां पैदल परिक्रमा के दौरान सीएम भी उनके साथ दिखे हैं।

