एक ओर घटना पत्नी का पति पर कहर चाय में जहर देकर क़ी मौत.

पति को चाय में जहर देकर हत्या का आरोप, पत्नी और प्रेमी हिरासत में

पीलीभीत। जिले के बीसलपुर थाना क्षेत्र स्थित एकता नगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने अपने प्रेमी के कहने पर अपने पति को चाय में जहर देकर मौत के घाट उतार दिया। घटना रविवार दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है।

मृतक की पहचान 35 वर्षीय रमाकांत मिश्रा के रूप में हुई है। उनका विवाह करीब 14 वर्ष पहले रेनू से हुआ था और उनके चार बच्चे हैं। पुलिस के अनुसार, रेनू का पिछले लगभग दो वर्षों से शाहजहांपुर निवासी शिवम शुक्ला के साथ कथित प्रेम प्रसंग चल रहा था।

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पत्नी तथा उसके कथित प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *