तमिलनाडु में मुख्यमंत्री विजय के द्वारा नीति आयोग की पहली इन्वेस्टमेंट फ्रेंडलीनेस इंडेक्स 2026 रिपोर्ट सीएम विजय के लिए गुड न्यूज लेकर आई है।

एक्टर से राजनेता बने सी. जोसेफ विजय ने 10 मई को तमिलनाडु के सीएम के तौर पर शपथ ली। दो महीने में उन्होंने राजनीतिक तौर पर सरकार की स्थिरता मजबूत की और विरोधियों को कमजोर किया। 60 दिनों में उन्होंने कई ऐसी घोषणाएं की, जिसकी तारीफ हो रही है। तमिलनाडु में निवेश के मोर्चे पर भी उन्होंने कई समझौते किए। उनकी पॉलिसी और स्टाइल की तारीफ नीति आयोग ने भी की है। 18 जुलाई को जारी इन्वेस्टमेंट फ्रेंडलीनेस इंडेक्स 2026 रिपोर्ट में नीति आयोग ने तमिलनाडु को निवेश के लिए तीसरा सबसे अच्छा राज्य बताया है। काम करने के तौर-तरीकों को देखकर यह कहा जा रहा है कि सीएम विजय पॉलिटिकल अंदाज में नहीं, बल्कि किसी कंपनी के सीईओ की तरह सरकार चला रहे हैं।

नीति आयोग की पहली इन्वेस्टमेंट फ्रेंडलीनेस इंडेक्स 2026 रिपोर्ट सीएम विजय के लिए गुड न्यूज लेकर आई है।

इस रिपोर्ट में इंफ्रास्ट्रक्चर, संस्थागत क्षमता और पॉलिसी में स्थिरता के लिए टीवीके सरकार की तारीफ की गई है। बेहतर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, शानदार सड़क कनेक्टिविटी, उद्योगों की सहायता के लिए के लिए फैला हुआ रेल नेटवर्क को इसका कारण बताया गया है। साथ ही, तमिलनाडु में बेहतर निवेश के लिए टास्क भी दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *