अनिल कुमार सिंह ने संभाला रामपुर SP का कार्यभार, जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर कार्रवाई से पहले सीएम योगी ने बदला जिले का पुलिस कप्तान!
रामपुर को शनिवार रात नए पुलिस अधीक्षक मिल गए। आईपीएस अनिल कुमार सिंह ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद पुलिस महकमे ने उनका औपचारिक स्वागत किया।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह सहित जिले के सभी क्षेत्राधिकारी (सीओ) पुलिस कार्यालय मुख्यालय पहुंचे और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। अधिकारियों से उनका परिचय कराया गया और जिले की वर्तमान कानून-व्यवस्था तथा अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर प्रारंभिक चर्चा हुई।

