नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा श्री राहुल गांधी जी एवं नेता प्रतिपक्ष, राज्यसभा श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में सामने आए हजारों करोड़ रुपये के कथित वित्तीय घोटाले के आरोपों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखा है।
करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस विषय में उठे गंभीर प्रश्नों का उत्तर देश को मिलना चाहिए। श्रद्धालुओं द्वारा समर्पित धन, स्वर्ण और रजत सहित प्रत्येक अर्पण का पूरा एवं पारदर्शी हिसाब सार्वजनिक किया जाना चाहिए।
5 फ़रवरी, 2020 को लोकसभा में प्रधानमंत्री जी ने स्वयं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की स्थापना की घोषणा की थी और इसका पूरा श्रेय भी लिया था। आज इसी ट्रस्ट पर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास से जुड़े गंभीर प्रश्न खड़े हो गए हैं।
प्रधानमंत्री जी, जवाब दीजिये।

