टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल (TMH) के एक नए रिसर्च आर्टिकल पर दुनिया भर में सवाल उठ रहे हैं। इस आर्टिकल में दावा किया गया है कि पपीते के पत्तों के अर्क वाली गोलियां कीमोथेरेपी करा रहे मरीजों में प्लेटलेट काउंट बढ़ाने में मदद करती हैं।
‘जर्नल ऑफ ग्लोबल ऑन्कोलॉजी’- अ पीयर-रिव्यूड मेडिकल जर्नल ने कुछ दिन पहले TMH का पेपर पब्लिश किया था। अब इस स्टडी की जांच कर रहा है। कोच्चि के हेपेटोलॉजिस्ट डॉ. सिरियाक एबी फिलिप्स सोशल मीडिया पर ‘द लिवर डॉक’ के नाम से मशहूर हैं। वह छद्म विज्ञान की पोल खोलने के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने जर्नल से इसकी इंटरनल समीक्षा करने का अनुरोध किया था।
रिसर्च पेपर के ऑनलाइन वर्शन में अब एक डिस्क्लेमर (चेतावनी) जोड़ा गया है। इसमें लिखा है कि जर्नल को इस आर्टिकल में बताई गई बातों के दोबारा नतीजों और क्लिनिकल व्याख्या को लेकर कुछ चिंताओं के बारे में बताया गया है और अभी इसकी जांच चल रही है। पाठकों को इसे सावधानी से समझना चाहिए।

