अब जेल में भी होगी शादी

राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश के बाद जेल में शहनाई बजने जा रही है। जोधपुर स्थित मंडोर ओपन जेल में जल्द ही यह अनोखी शादी होगी। हत्या के अलग-अलग मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहे दो कैदी शादी के बंधन में बंधेंगे। इस विवाह के लिए राजस्थान हाईकोर्ट की मंजूरी मिल गई है। इसके बाद जेल परिसर में तैयारियां शुरू हो गई हैं।

दरअसल, नागौर के रहने वाले मूलाराम को पड़ोसी की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया है। वह 16 फरवरी 2017 से जेल में बंद है। वहीं, सीमा अपने पति की हत्या के मामले में दोषी है। वह 40 दिन की पैरोल पर बाहर है। मूलारा और सीमा की शादी जेल में होगी है। उनके अधिवक्ता ने कहा कि शादी से दोनों के पुनर्वास और सुधार की प्रक्रिया को मजबूती मिलेगी। साथ ही एक सामान्य पारिवारिक जीवन जी सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *