लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सोमवार को लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर नव-प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की।

मुलाकात बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, जहां मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए जनहित और सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री के साथ फोटो में मौजूद पांच नव-प्रोन्नत IAS अधिकारियों में से तीन को जल्द ही अहम और प्रभावशाली तैनाती मिल सकती है। हालांकि, इस संबंध में शासन की ओर से अभी कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया ह

