आज से लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर वाहन दौड़ने लगेंगे। सोमवार को रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह सोमवार को इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे।

आज से लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर वाहन दौड़ने लगेंगे। सोमवार को रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह सोमवार को इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे।

यह एक्सप्रेसवे 4200 करोड़ रुपये की लागत से बना है। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे 63 किलोमीटर लंबा सिक्स-लेन एक्सप्रेसवे है।

इस एक्सप्रेसवे से सफर का समय एक घंटा कम हो जाएगा। पहले इस यात्रा में दो घंटे लगते थे, लेकिन अब एक घंटे में ही यह दूरी तय की जा सकेगी।भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI), यानी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इस एक्सप्रेसवे पर वाहनों के लिए टोल दर तय कर दी है।

इस पर एक तरफ की यात्रा और 24 घंटे के अंदर दोनों तरफ की यात्रा का शुल्क अलग-अलग है। यानी यदि एक वाहन से एक तरफ की यात्रा की जाती है तो जो टोल लगेगा उसमें दोनों तरफ की यात्रा 24 घंटे के अंदर किए जाने पर रियायत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *