लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे तैयार हो चुका है। 13 जुलाई यानी कल रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और सीएम योगी इसका उद्घाटन करेंगे। 14 जुलाई से यह आम लोगों के लिए खुल जाएगा। यह एक्सप्रेस-वे 63 किलोमीटर लंबा है।

अभी लखनऊ से कानपुर जाने में ढाई से तीन घंटे लगते हैं। NHAI का दावा है कि अब यह सफर 45 मिनट में पूरा होगा। हालांकि, इसके लिए लोगों को करीब तीन गुना ज्यादा टोल चुकाना होगा। कार से लखनऊ से कानपुर जाने पर 275 रुपए टोल देना होगा, जबकि पहले 95 रुपए ही लगते थे।

दोपहिया वाहनों को एक्सप्रेस-वे पर चलने की अनुमति नहीं होगी। यह देश का पहला बैरियर-लेस एक्सप्रेस-वे होगा। टोल प्लाजा से 500 मीटर पहले लगे ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरे और फास्टैग रीडर बिना गाड़ी रोके अपने आप टोल काट लेंगे।

कार, जीप, एसयूवी : ₹275 (एक तरफ), ₹415 (24 घंटे के अंदर वापसी)
हल्की कमर्शियल वाहन: ₹445 (एक तरफ), ₹670 (वापसी)
बस और ट्रक: ₹935 (एक तरफ), ₹1405 (वापसी)
भारी वाहन : ₹1020 (एक तरफ), ₹1530 (वापसी)।
गंगा एक्सप्रेसवे पर भले ही यात्रियों के लिए 15 दिन तक टोल फ्री था, लेकिन लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर ऐसा नहीं होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) 14 जुलाई की सुबह आठ बजे से सभी टोल खोलने के साथ ही प्रवेश व निकास द्वारा वाले गेट भी वाहनों के लिए खोल देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *