भारतीय रेलवे की ट्रेन संख्या 11002 नंदीग्राम एक्सप्रेस (मुंबई से बल्हारशाह) के 1AC कोच में एक कपल ने अपने केबिन को ‘सुहागरात’ जैसा सजाया था, एक नवविवाहित कपल ने सफर को यादगार बनाने के लिए ऑनलाइन एक प्राइवेट डेकोरेटर को हायर किया..
डेकोरेटर ने जलना स्टेशन पर ट्रेन में घुसकर फर्स्ट एसी केबिन को फूलों, गुलाब की पंखुड़ियों, गुब्बारों, हार्ट गारलैंड्स, फेयरी लाइट्स, रेड साटन ड्रेप्स और “आई लव यू” बोर्ड से सजा दिया था
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे लोग ‘सुहागरात एक्सप्रेस’ या ‘हनीमून ऑन व्हील्स’ कहकर शेयर करने लगे….वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे ने संबंधित टिकट चेकर टीसी,टीटीई को सस्पेंड कर दिया है और विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं…

