जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में 11 दिन से अनशन पर बैठे शिक्षाविद और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की हालत बुधवार को और बिगड़ गई।

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में 11 दिन से अनशन पर बैठे शिक्षाविद और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की हालत बुधवार को और बिगड़ गई।

डॉक्टरों ने बताया कि उनका वजन सात किलोग्राम से ज्यादा गिर चुका है। सीजेपी का प्रदर्शन 19 दिन से जारी है। इसमें कथित परीक्षा अनियमितताओं पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और सरकार की जवाबदेही की मांग की जा रही है।

सोनम वांगचुक की हेल्थ पर बड़ा अपडेट
बुधवार सुबह जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, सोनम वांगचुक का वजन घटकर 59.40 किलोग्राम हो गया है, जिससे भूख हड़ताल शुरू होने के बाद से उनके वजन में कुल सात किलोग्राम से ज्यादा की कमी आई है। डॉक्टरों ने बताया कि उनके बैठने की स्थिति में ब्लड प्रेशर 103/68 और लेटे रहने पर 111/73 दर्ज किया गया। उनकी दिल के धड़कने की दर 74 प्रति मिनट, ब्लड शुगर का स्तर 75 और ऑक्सीजन सैचुरेशन 98 फीसदी दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *