यूपी के आगरा से एक स्तब्ध कर देने वाला मामला सामने आया है। एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर लाश को घर के बाथरूम में ही दफना दी।
इसकी जानकारी किसी को नहीं मिले इसके लिए बाथरूम में टाइल्स लगवा दीं।
इसके बाद 45 दिनों तक वह पति के लापता होने का नाटक करती रही।
शुक्रवार को पुलिस जब उसके घर वेरिफिकेशन के लिए पहुंची तो पत्नी घबरा गई। आगरा पुलिस ने जब सख्ती बरती तो उसने जुर्म कबूल कर लिया है।
मामला सिंकदरा के प्राक्षी टावर चौकी क्षेत्र का है। मृतक सुरेंद्र शर्मा भरतपुर के रहने वाले थे। वह रेणुका धाम कॉलोनी में रहते थे। उनकी शादी 2010 में रूबी से हुई थी। रूबी इटावा की रहने वाली थी। दोनों की दो बेटियां हैं। सुरेंद्र शर्मा 18 मई को लापता हुए थे। 26 मई को पत्नी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
रूबी ने पुलिस को बताया कि मैंने लाश पर मिट्टी डालकर प्लास्टर करा दिया था। इसके लिए डेढ़ महीने पहले ही मिस्त्री और लेबर बुलाया था। फिर उस पर टाइल्स लगवा दी। वहीं, सुरेंद्र के भाई अनिल ने कहा कि वह कुछ नहीं करता था। सिर्फ शराब पीता था। इसी बात पर पत्नी से झगड़ा होता था। 18 मई को रूबी ने मुझे कॉल करके कहा था कि मेरे घर पुलिस दबिश दे रही है। मां और बच्चियों को अपने साथ घर ले जाओ। दूसरे दिन रूबी मेरे घर आई और कहा था कि सुरेंद्र 4-5 की बात कहकर कही चले गए।

