वरिष्ठ सपा नेता व पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी को दिल का दौरा पड़ने पर सिविल हॉस्पिटल से दोपहर करीब 2:30 बजे डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हार्ट डिपार्टमेंट में वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है। आज, 3 जुलाई को पार्टी कार्यालय में पूर्व अध्यक्ष राम शरण दास की जयंती मनाई जा रही थी।
इसी कार्यक्रम में सुबह 11:15 मिनट पर राजेन्द्र चौधरी मंच की ओर बढ़ रहे थे तभी लड़खड़ाकर गिर पड़े। सुरक्षा कर्मी व अन्य लोगों ने उन्हें तत्काल सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्हें हार्ट अटैक आने की आशंका जताई गई।
सूचना मिलने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सिविल अस्पताल पहुंच गए और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। अखिलेश यादव ने कहा कि फिलहाल उनकी हालत ठीक है। डॉक्टरों ने शुरुआती इलाज शुरू कर दिया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है।
राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी जांच और इलाज की। इसके बाद दोपहर में उन्हें डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि हार्ट अटैक की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है

