भारतीय आर्मी के नए सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने कार्यभार संभाल लिया है।

भारतीय आर्मी के नए सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने कार्यभार संभाल लिया है।

राष्ट्रीय राजधानी में एक समारोह के दौरान उन्हें बुधवार गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इस दौरान आर्मी चीफ जनरल धीरज सेठ ने कहा कि मेरी प्राथमिकता होगी VIJAY। मेरा आदर्श वाक्य है ‘जय से विजय’।जनरल धीरज सेठ ने नए सेनाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है। उनके नाम पश्चिमी मोर्चे पर सेना की दो अभियानगत सैन्य कमान के नेतृत्व की विशिष्ट उपलब्धि दर्ज है। जनरल सेठ ने 13 लाख सैनिकों वाली सेना की कमान ऐसे समय में संभाली है जब वह सीमाओं पर चुनौतियों का सामना करते हुए खुद को आत्मनिर्भर और भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

आर्मी चीफ जनरल धीरज सेठ ने चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के तौर पर गार्ड ऑफ ऑनर मिलने के बाद अपने पिता लेफ्टिनेंट जनरल के.एम. सेठ (रिटायर्ड) को सैल्यूट किया। उनके छोटे भाई रियर एडमिरल रविनीश सेठ ने भी उन्हें सैल्यूट किया। आर्मी चीफ जनरल धीरज सेठ ने इस दौरान कहा कि आज भारतीय सेना के 31वें चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ का पद संभालना मेरे लिए गर्व और विनम्रता की बात है। मैं ‘कर्तव्य, सम्मान और राष्ट्र सर्वोपरि’ के आदर्शों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के साथ इस जिम्मेदारी को स्वीकार करता हूं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *