लखनऊ में भीषण अग्निकांड: तीन मंजिला इमारत में आग से 15 लोगों की मौत, कई घायल

लखनऊ में भीषण अग्निकांड: तीन मंजिला इमारत में आग से 15 लोगों की मौत, कई घायल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग ने बड़ा हादसा कर दिया। इस दर्दनाक घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में ज्यादातर वीडियो एनिमेशन सेंटर हेड हूपर्स स्टूडियो के कर्मचारी और वहां सीखने आए छात्र शामिल बताए जा रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक दोपहर से घटनास्थल पर मौजूद रहे। शवों को देखकर वे भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान पूरा कर लिया गया है और सभी कमरों की तलाशी ली जा चुकी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ का कार्यक्रम छोड़कर सीधे लखनऊ लौटे और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद वे केजीएमयू अस्पताल पहुंचे, जहां मृतकों और घायलों को भेजा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को पीएम राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद इमारत में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए कई लोगों ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई, जबकि कुछ लोग सीढ़ियों के रास्ते नीचे आए। बताया जा रहा है कि करीब आधा दर्जन से अधिक लोग छत से कूदे और लगभग 15 लोग सीढ़ियों से बाहर निकले।

जानकारी के मुताबिक इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर अलीगंज पेट शॉप एंड क्लिनिक नाम से दुकान है। पहली मंजिल पर एक कार्यालय बताया जा रहा है, जबकि दूसरी मंजिल पर वीडियो गेम और एनिमेशन से जुड़ा हेड हूपर्स स्टूडियो संचालित हो रहा था। आशंका है कि आग पहली मंजिल से शुरू होकर तेजी से दूसरी मंजिल तक फैल गई। हालांकि आग लगने की असली वजह जांच के बाद ही साफ हो पाएगी।

केजीएमयू अस्पताल के पीआरओ डॉक्टर केके सिंह के अनुसार अस्पताल में 13 शव लाए गए हैं, जबकि 5 घायलों का इलाज चल रहा है। घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रशासन की ओर से मृतकों की पहचान और अंतिम आधिकारिक आंकड़ों का इंतजार किया जा रहा है।

मृतकों की सूची में सागर, नीलेश, अनामिका, संयम, अनुछा, सुखमनी, ज्योति, आदित्य श्रीवास्तव, भविश्य, अब्दुल रहमान, सूरज साह, भाहजान, जयनिल चक्रवर्ती, मोहम्मद अम्मार और सुमल्या के नाम बताए जा रहे हैं।

घायलों में जयंत, लवप्रीत, मोहम्मद आसिफ, भुवन श्रीवास्तव, पंकज, शैलेंद्र, अभिषेक, पंकज जोशी और गौरव कुमार शामिल बताए गए हैं।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें पूरे मामले की जांच में जुटी हैं। आग कैसे लगी और इमारत में अग्नि सुरक्षा के इंतजाम थे या नहीं, इसकी भी जांच की जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *