चण्डी घाट क्षेत्र में कल रात कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जंगलात भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया गया। आरोप है कि संबंधित व्यक्तियों ने भूमि पर जबरन खंभे गाड़कर कब्जा स्थापित करने की कोशिश क़ी गई मौके पर पुलिस ने कब्जाधारियों को भगाया और खंबे हटा दिए गए

मनोज ठाकुर

रात के अंधेरे में आखिरकार सरकारी भूमियों पर किस तरीके से कब्जा होता है और इसके पीछे कौन लोग हैं यह एक बड़ी साजिश है इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए

जंगलात भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास विफल

चण्डी घाट क्षेत्र में कल रात कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जंगलात भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया गया। आरोप है कि संबंधित व्यक्तियों ने भूमि पर जबरन खंभे गाड़कर कब्जा स्थापित करने की कोशिश की।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने दावा किया कि यह कार्य वन विभाग की जानकारी एवं सहमति से कराया जा रहा है तथा इस संबंध में उनकी प्रशासन और वन विभाग के अधिकारियों से बातचीत हो चुकी है। हालांकि, घटना के दौरान मौके पर वन विभाग अथवा प्रशासन का कोई भी अधिकृत अधिकारी या कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे स्थानीय लोगों और खंभे गाड़ रहे व्यक्तियों के बीच टकराव की स्थिति बन गई।


इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस प्रशासन से की गई। शिकायत मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए कब्जे के प्रयास को रुकवाया तथा स्थिति को नियंत्रण में लिया।
प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। संबंधित व्यक्तियों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *