INDIA गठबन्धन की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी ..

INDIA गठबन्धन की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी ..

INDIA Bloc Meeting में कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे ने अखिलेश यादव को अहम जिम्मेदारी सौंपी. खरगे के इस फैसले से संकेत मिलते हैं कि यूपी में कांग्रेस और सपा की दोस्ती और गहरी होगी.

इंडिया ब्लॉक की बैठक 8 जून, सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित कॉंस्टीट्यूशन क्लब में हुई. इस बैठक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस समेत कुल 23 दल शामिल हुए.

बैठक की शुरुआत में कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे ने अपनी बात रखी. उसके बाद आगे की कार्यवाही का जिम्मा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी स्थित कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव को सौंपा गया.

कांग्रेस के मीडिया प्रकोष्ठ द्वारा जारी किए गए खरगे के एक बयान में कहा गया है- ‘अब मैं अखिलेश जी से अनुरोध करूंगा कि वे हमारी कार्यवाही की शुरुआत करें.’

इससे पहले खरगे ने कहा कि मैं सभी दलों के नेताओं से आग्रह करूंगा कि वे अपने विचार संक्षेप में रखें. इसके बाद हम आगे की रणनीति और आवश्यक कदमों पर सामूहिक चर्चा करेंगे

बैठक से पहले क्या बोले थे अखिलेश यादव?

इससे पहले इंडिया ब्लॉक की बैठक में जाने पहले अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि बैठक का एजेंडा क्या होगा, यह वहां पहुंचने के बाद ही तय होगा, लेकिन ‘बंधु राज’ बनना चाहिए और यही हमारा प्रयास रहेगा. उत्तर प्रदेश में जो हालात हैं, उन्हें आप देख रहे हैं. अब महिलाएं भी उनसे नाराज हैं. इसलिए लोकतंत्र के मूल्यों की रक्षा करना जरूरी है. विपक्ष का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की भावना को मजबूत करने का है.

बता दें बैठक में अखिलेश यादव और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक साथ बैठे नजर आए. इस दौरान अखिलेश यादव ने जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से भी गुफ्तगू की.

INDIA गठबंधन की बैठक में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), समाजवादी पार्टी (सपा), राष्ट्रीय जनता दल (राजद), शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट), झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम), नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी), माकपा (सीपीएम), भाकपा (सीपीआई), सीपीआई (एमएल), आरएसपी, फॉरवर्ड ब्लॉक, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल), वीसीके, एमडीएमके, हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी), मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी, केरल कांग्रेस, केरल कांग्रेस (मणि), भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) और सुनील सिंह के नेतृत्व वाला लोक दल शामिल होगा. बैठक में विपक्षी एकता को मजबूत करने, साझा रणनीति तय करने और आगामी राजनीतिक मुद्दों पर समन्वय को लेकर चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *