यदि यह आदमी एक पुलिस ट्रेनिंग कर कर ही इतना सम्मान करवा रहा है यदि इसको विधायक या मंत्री बना दिया जाए तो फिर क्या करेगा

माननीय प्रधानमंत्री जी इस और भी ध्यान दीजिए आपकी अपील को आजकल कुछ सरकारी कर्मचारी भी नहीं मान रहे हैं

यूपी पुलिस में रेडियो ऑपरेटर की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद पुलिस के एक जवान का स्वागत जुलुस देखकर हर कोई हतप्रभ रह गया। जुलुस में फोरवीलर और टूवीलर वाहनों को काफिला चल रहा था। पुलिसकर्मी एसयूवी कार की छत खोलकर लोगों का अभिवादन कर रहा था। उसके गले में फूलों की मालाएं लदी पड़ी थी। बाइक सवार कार के आगे धूम मचाते हुए चल रहे थे। जुलुस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खिया बटोर रहा है जिसमें बैकग्राउंड में फिल्मी गाने बजते हुए सुनाई दे रहे हैं।

ये वीडियो रील करीब तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। फिरोजाबाद के गांव गढ़ी मिश्री का पुरा के रहने वाले अजय कुमार निषाद ने यूपी पुलिस में रेडियो ऑपरेटर की ट्रेनिंग पूरी की थी। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद अजय निषाद के गांव आगमन पर ग्रामीणों और परिजनों ने उसके भव्य स्वागत का आयोजन किया था। इस दौरान अजय निषाद को गांव ले जाने का वाहनों का काफिला आगरा के शमसाबाद, धिमश्री, फतेहाबाद होते हुए फिरोजाबाद पहुंचा था। पुलिस ऑपरेटर का ऐसा भव्य काफिला देखकर लोग अचरज में पड़ गए। ऐसा काफिला तो किसी बड़े नेता का भी नहीं होता है। इसमें वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *