पेट्रोल-डीजल बचाने के मुद्दे पर बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ऐसी बात कह दी है जो तेजी से वायरल हो रहा है,
एक कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ने कहा की ‘जब भी पेट्रोल-डीजल की बचत या संसाधनों के संरक्षण की बात होती है, तो आम जनता से ही त्याग और बचत करने की अपील की जाती है, नेताओं की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले चार्टर्ड प्लेन पर रोक लगाने की बात क्यों नहीं की जाती, जबकि सबसे अधिक ईंधन की खपत उन्हीं विमानों में होती है. देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और रुपए की गिरती कीमत को संभालने के लिए नेताओं को भी जिम्मेदारी निभानी चाहिए. कम से कम तीन महीने के लिए नेताओं की सैलरी बंद या कम कर दी जानी चाहिए, ताकि जनता को यह संदेश जाए कि देशहित में सभी वर्ग समान रूप से योगदान दे रहे हैं’

