प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने राष्ट्र को ‘आत्मनिर्भर’ बनाने के लिए आर्थिक आत्मरक्षा का जो मंत्र दिया है, उसे केवल शब्दों में नहीं बल्कि आचरण में ढालना हमारा कर्तव्य है।
इसी संकल्प के साथ, कुरुक्षेत्र जाने के लिए आज साबरमती रेलवे स्टेशन, अहमदाबाद से नयी दिल्ली के लिए ट्रेन द्वारा यात्रा का शुभारंभ किया।
राष्ट्र के संसाधनों और विदेशी मुद्रा की बचत के लिए मैंने पूर्व ही यह निर्णय लिया था कि राज्य के भीतर के प्रवास के लिए हेलीकॉप्टर या हवाई यात्रा के स्थान पर ट्रेन, राज्य परिवहन की बस और सार्वजनिक परिवहन साधनों को प्राथमिकता दूंगा।
ट्रेन की इस यात्रा में आम नागरिकों के बीच होना अत्यंत सुखद अनुभव रहा। साबरमती स्टेशन पर यात्रियों का उत्साह और अपनत्व देखकर यह स्पष्ट है कि जनता भी बदलाव के लिए तैयार है।
पेट्रोल और पेट्रोलियम उत्पादों की वर्तमान स्थिति को देखते हुए, यह हमारा साझा दायित्व है कि हम राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ मितव्ययी जीवनशैली अपनाएं।
प्रधानमंत्री जी द्वारा की गई सात अपीलों का पालन करना केवल एक निर्णय नहीं, बल्कि भारत के आर्थिक स्वावलंबन के महायज्ञ में हमारी छोटी सी आहुति है।

