सरकार ने सोने पर कस्टम ड्यूटी बढ़ी दी है। यह आज यानी 13 मई से प्रभावित हो गई है। वहीं इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्थव्यवस्था पर खाड़ी युद्ध के प्रभावों को कम करने के लिए लगातार दो दिन लोगों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की थी। लेकिन देश में इसका असर उलटा दिखाई दिया है।पीएम मोदी की अपील के बाद पूरे भारत में पैनिक बाइंग (घबराहट में खरीदारी) का माहौल बन गया। आगामी शादी के सीजन से पहले उपभोक्ता बड़ी मात्रा में सोने के आभूषणों की खरीदारी कर रहे हैं। इकनॉमिक टाइम्स के अनुसार पिछले दो दिनों में सोने की बड़ी खरीदारी देखी गई। हालांकि आज एमसीएक्स पर सोने के दाम में बड़ा उछाल आया। सुबह करीब 9:30 बजे यह प्रति 10 ग्राम 10 हजार रुपये से ज्यादा की तेजी के साथ 1.64 लाख रुपये के ऊपर पहुंच गया।

