खामेनेई के बेटे मुज्तबा खामेनेई बने ईरान के सुप्रीम लीडर

खामेनेई के बेटे मुज्तबा खामेनेई बने ईरान के सुप्रीम लीडर

तेहरान: ईरान के शीर्ष नेतृत्व को लेकर जारी अनिश्चितता और कयासों पर आज विराम लग गया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन के बाद उनके बेटे मुज्तबा खामेनेई को ईरान का नया ‘सुप्रीम लीडर’ (सर्वोच्च नेता) चुन लिया गया है। तेहरान में तेजी से बदले राजनीतिक घटनाक्रम के बीच यह फैसला लिया गया, जिसके बाद मुज्तबा ने अब औपचारिक रूप से देश की कमान संभाल ली है।

सरकारी मीडिया और आईआरजीसी (IRGC) से जुड़ी रिपोर्टों के अनुसार, सुरक्षा और राजनीतिक स्थिरता को ध्यान में रखते हुए नए सर्वोच्च नेता की नियुक्ति की प्रक्रिया को रविवार सुबह तक पूरा कर लिया गया। मुज्तबा खामेनेई, जो अपने पिता के बेहद करीबी सलाहकार और मध्यम स्तर के धर्मगुरु रहे हैं, को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स का पूरा समर्थन प्राप्त है। उनकी नियुक्ति को ईरान की सत्ता की निरंतरता और कट्टरपंथी विचारधारा को बनाए रखने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *