*फायर स्टेशन मायापुर हरिद्वार🚨
माॅक ड्रिल एवं जनजागरुकता कार्यक्रम🔥
आज दिनांक 24-02-2026 को श्रीमान अग्निशमन अधिकारी महोदय हरिद्वार,श्रीमान बीरबल सिंह, व फायर सर्विस चालक सुरेंद्र रावत, द्वारा लालढांग स्थित कुँवर प्रभा पी जी कॉलेज में उपस्थित छात्रों , शिक्षकों एवं अन्य स्टाफ को अग्निशमन दुर्घटना के सम्बंध में जानकारी दी।
- कॉलेज परिसर में स्थापित प्राथमिकता उपकरणों के प्रयोग करने का प्रशिक्षण छात्रों को प्रदान किया गया।
- साथ ही घरों में प्रयोग होने वाले एलपीजी गैस सिलेंडर में लगने वाली आग से बचाव की जानकारी दी व व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया।
- जागरुकता कार्यक्रम में मौजूद छात्रों एवं शिक्षकों को आपातकालीन नंबर 112 की विशेषता के बारे में बताया व आपातकालीन स्थिति में बचाव एवं राहत के उपाय भी साझा करें।

